फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवैध कॉलोनी और प्लाॅटिंग पर 29 लोगों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला पंचायत की ओर से अवैध कॉलोनी बनाने और अवैध प्लाॅटिंग करने के मामले में 29 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी गई है कि सात दिन में लेआउट और और नक्शा पास कराने के लिए आवेदन नहीं करने पर विभाग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अधिकारियों ने जांच में पाया कि बिलारी की श्याम विहार काॅलोनी, मनकुला, मैनाठेर, डिलारी के ग्राम बहेड़ी, कांठ के सलेम सराय सहित कई स्थानों पर अवैध ढंग से कॉलोनी निर्माण और प्लाॅटिंग की जा रही है। इस मामले में 29 लोगों ने जिला पंचायत में नक्शा पास कराने के लिए आवेदन भी नहीं किया है। इस मामले में अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार ने सभी लोगों को नोटिस जारी करते हुए सात दिन के अंदर लेआउट के लिए आवेदन करने की मोहलत दी है। आवेदन नहीं करने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें