फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव संबंधी प्रशिक्षण में नदारद 139 कार्मिकों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले दिनों राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में संपन्न हुए प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे 139 कार्मिकोें को मुख्य विकास अधिकारी ने नोटिस जारी करते हुए सात फरवरी तक स्पष्टीकरण तलब किया है। सीडीओ की इस कार्रवाई से प्रशिक्षण के दौरान नदारद रहे कार्मिकों में हड़कंप है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि 14 फरवरी 2022 को होने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 21 जनवरी से 25 जनवरी तक राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में कार्मिकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में सभी कार्मिकों को अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के निर्देश भी दिए गए थे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 6500 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना था। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद पाया गया कि इस प्रशिक्षण शिविर में 139 कार्मिक गैरहाजिर रहे।
सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहे सभी 139 कार्मिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। उनसे सात फरवरी तक अपना स्पष्टीकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में यदि कार्मिकों द्वारा अपना उत्तर नहीं दिया जाता है तो उनके विरुद्ध भारतीय दंड संहिता एवं लोक जन प्रतिनिधित्व कानून के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें