फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, पत्नी और बेटों के खिलाफ नोटिस चस्पा

Tue, 10 Sep 2019 05:24 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
आजम खान के घर के बाहर नोटिस चस्पा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांसद आजम खां के घर पर स्थानीय पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से चार नोटिस चस्पा किए गए हैं। पुलिस ने आजम खां की पत्नी राज्यसभा सदस्य डॉ. तजीन फात्मा, उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम और अदीब आजम के नाम नोटिस जारी किया है। डॉ. फात्मा के नाम पर दो नोटिस जारी किए गए हैं। तीनों को पुलिस ने तीन दिन के अंदर अपने बयान दर्ज कराने को कहा है। तीनों मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारी हैं। 

विज्ञापन


पुलिस आलियागंज के किसानों की जमीन जौहर यूनिवर्सिटी के लिए खरीदे जाने की मामले की जांच कर रही है। इस मामले में 27 मुकदमे दर्ज है। एक मुकदमा प्रशासन की ओर से और 26 किसानों की ओर से दर्ज कराए गए हैं। इन मुकदमों की विवेचना के लिए एसपी डॉ. अजयपाल ने स्थानीय स्तर पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। 

एसआईटी ने जौहर यूनिवर्सिटी के वीसी और रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर जमीन खरीदे जाने के संबंध में जानकारी मांगी थी। यूनिवर्सिटी के वीसी और रजिस्ट्रार ने पुलिस को यह जवाब दिया था कि वह केवल प्रशासनिक कार्य देखते हैं। जमीन जौहर ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद पुलिस ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को नोटिस जारी किया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष और आजम खां की बड़ी बहन निकहत अफलाक को उनके घर से उठाकर पूछताछ की थी। पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध भी हुआ था। पुलिस ने इस मामले में डॉ. तजीन फात्मा, विधायक नसीर खां और सलीम कासिम को नोटिस जारी किया था। इसमें से नसीर खां ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए थे। 

Trending Videos
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने डॉ. तजीन फात्मा, अब्दुल्ला आजम और अदीब आजम को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। डॉ. फात्मा के नाम पर दो नोटिस हैं। नोटिस रिसीव नहीं करने की स्थिति में पुलिस ने उसे उनके घर पर चस्पा कर दिया है। 

नोटिस में पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर आप बयान दर्ज कराने महिला थाने नहीं आ सकते हैं तो अपनी सुविधानुसार कोई दूसरा स्थान बता दीजिए, जहां आपके बयान दर्ज किए जा सकें। 

नोटिस विवेचना टीम के निरीक्षक दिनेश गौड़ की ओर से जारी किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आलियागंज में जमीन के मामले में 27 मुकदमे दर्ज कर किए गए हैं। इस मामले में आईओ की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें