फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस नहीं रोकने पर परिचालक को दौड़ाकर पीटा

Wed, 01 Jun 2016 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अपराध
विज्ञापन
यात्री के कहने पर बस नहीं रोेकना परिचालक को महंगा पड़ा। फोन से अपने साथियों को बुलाकर गुुस्साए यात्री ने परिचालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कंडक्टर ने पुलिस चौकी में घुस कर अपनी जान बचाई। परिचालक ने गलशहीद थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। मंगलवार शाम बिजनौर डिपो की बस सवारी लेकर मुरादाबाद आ रही थी। शहर में प्रवेश करने पर एक यात्री ने इंपीरियल तिराहे पर बस रोकने को कहा।
विज्ञापन


जिस पर बिजनौर के चौधरियान निवासी परिचालक विवेक चौधरी ने जाम और पुलिस प्रशासन का हवाला देकर बस रोकने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद यात्री परिचालक के साथ गालीगलौज करने लगा। साथ ही फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। साथियों के साथ वह परिचालक को पीटने लगा। परिचालक के भागने पर दौड़ा-दौड़ा मारने लगे। परिचालक जान बचाने को पुलिस चौकी में घुस गया। लेकिन दबंगों ने वहां भी उसकी पिटाई कर दी।

चौकी पुलिस ने परिचालक और उसके एक साथी को थाने ले आई। यात्री की पहचान मोनू पुत्र पुरन सिंह निवासी बुद्धिविहार मझौला और साथी नरेश पुत्र मुन्ना प्रेमनगर बरेली के रूप में हुई। परिचालक ने कार्रवाई के लिए गलशहीद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें