मुरादाबाद। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें अध्यक्ष व महासचिव पद के साथ-साथ अन्य पदों के लिए भी नामांकन किया गया।
जिला बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ललित अरोरा ने बताया कि एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए हरप्रसाद व संजय कुमार ने और महासचिव पद के लिए सुरेंद्र पाल सिंह व संजीव कुमार ने पर्चा दाखिल किया है। इसी के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अनिल पाल सिंह व उपाध्यक्ष पद के लिए ध्रुव सक्सेना व अरुण कुमार सक्सेना ने आवेदन किया है। कोषाध्यक्ष के लिए गोपाल कृष्ण, संयुक्त सचिव के लिए हरस्वरूप, अजय विक्रम, सत्यपाल सिंह और वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी एवं कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए 18 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी, जबकि नामांकन पत्र वापसी 13 अप्रैल और मतदान पंद्रह अप्रैल को होगा। ब्यूरो