फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास खंड मुख्यालयों पर कड़ी चौकसी के बीच प्रधानी के लिए आज दाखिल होंगे नामांकन पत्र, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/असमोली/पवांसा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले में शनिवार और रविवार को नामांकन पत्र जमा होंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को देर शाम तक अंतिम रूप दिया। विकास खंड मुख्यालयों पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन होना है, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन जिला मुख्यालय बहजोई में होंगे।
विज्ञापन

नामांकन के लिए संभल विकास खंड में 17, असमोली में 15 और पवांसा में 17 काउंटर खोले जाएंगे। असमोली और संभल की खंड विकास अधिकारी रेनू कुमारी ने बताया कि दोनों विकास खंडों में न्याय पंचायत वार ग्राम पंचायतों को बांट दिया गया है। एक न्याय पंचायत का एक काउंटर है। क्षेत्र पंचायत के लिए 15 वार्ड मिलाकर एक काउंटर आवंटित किया गया है। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। सोशल डिस्टेसिंग के लिए ब्लाक परिसर में गोले बनाए गए हैं। अगर कोई करीब करीब नजर आता है तो कार्रवाई होगी। पवांसा ब्लॉक परिसर में नामांकन को लेकर 17 काउंटर बने हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र खंड विकास अधिकारी के कार्यालय के पीछे बने काउंटर लिए जाएंगे। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चार चार काउंटर हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नौ काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कितने पदों के लिए हो रहे हैं चुनाव
ग्राम प्रधान-670
क्षेत्र पंचायत सदस्य-852
ग्राम पंचायत सदस्य-8387
जिला पंचायत सदस्य-35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें