फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी का बहनाई बना प्रस्तावक तो कोई सास के साथ नामांकन करने पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पंचायत चुनाव के दूसरे और आखिरी दिन नामांकन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं। किसी का प्रस्ताव बहनाई बना तो किसी का पड़ोसी। कोई अपने सास के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं। सपा समर्थित एक महिला दावेदार तो साइकिल चलाकर ही नामांकन करने आई ।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए नामांकन करने के दौरान देखने को मिला कि प्रधान पद की दावेदारों के नामांकन पत्र में उसका पड़ोसी प्रस्तावक बना था। किसी ने रिश्तेदार को प्रस्ताव बनाया था तो किसी का प्रस्तावक उसका पड़ोसी बना था। ग्राम खदाना से ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन भरने आई पार्वती ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हैं, लेकिन अपना नाम लिखना जानती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति पढे़ लिखे हैं। गांव में ही एक छोटी सी दुकान करते हैं। ई रिक्शा भी चलाते हैं। इस बार सीट महिला कोटे में आने की वजह से वे प्रधान पद का चुनाव लड़कर गांव के लिए कुछ करना चाहती हैं। गांव में गदंगी और सड़कों का बुरा हाल है। गांव सहसपुर निवासी तनुप्रिया अपनी-अपनी सास के साथ नामांकन करने आईं थीं। बताया कि उनके प्रस्तावक उनके एक रिश्तेदार हैं, लेकिन साथ में किसी एक ही व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति थी। तनुप्रिया की सास ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी बहू चुनाव जरूर जीतेगी।
जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड 35 से सपा दावेदार चांदनी साइकिल चलाकर नामांकन फार्म जमा करने पहुंची। चांदनी लालूवाला गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने लालूवाला गांव से सुबह 11 बजे साइकिल से चली थी और दो बजे कलक्ट्रेट में एडीएम कोर्ट में अपना नामांकन फार्म जमा करने पहुंची। साइकिल से नामांकन के लिए आना चर्चाओं का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें