कांठ। जिला बिजनौर के धामपुर के मोहल्ला नईबस्ती चांद मस्जिद निवासी महिला सोनी परवीन के अपहृत डेढ़ वर्षीय बालक का तीसरे दिन भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा की।
28 जनवरी की रात करीब आठ बजे सोनी परवीन काम की तलाश में टैंपो से बैठकर बच्चे के साथ कांठ नगर आई थी। वहां दो अज्ञात बाइक सवार काम दिलाने का झांसा देकर उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गए थे। बाद में दोनों युवक कांठ-अमरोहा मार्ग स्थित मनकुआ अड्डे के पास बाइक रोककर सोनी के डेढ़ साल के बेटे मोहम्मद अर्श को अपहरण कर साथ ले गए थे। तभी से कांठ पुलिस अपहृत बालक की तलाश कर रही है, लेकिन शुक्रवार को तीसरे दिन भी शाम तक अपहृत बालक व आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका था।