फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद से किसी सांसद और विधायक ने दस साल से नहीं किया बस का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिक्षेत्र की बसों में पिछले 10 साल से किसी सांसद और विधायक ने सफर नहीं किया है। इसके चलते वर्षों से बसों में आरक्षित सीट या तो खाली रहती है या फिर अन्य यात्री उस पर बैठकर यात्रा करते हैं। सांसद और विधायकों के लिए परिक्षेत्र की 932 बसों में 1864 सीटें आरक्षित हैं। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारियों को 2015 के पहले भी किसी माननीय ने यात्रा की या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अनुसार, परिक्षेत्र के मुरादाबाद, पीतलनगरी, रामपुर, बिजनौर, नजीबाबाद, धामपुर, अमरोहा, चांदपुर डिपो से 932 बसों का संचालन किया जाता है। इसमें 286 अनुबंधित बसें शामिल हैं। इन बसों में सांसद व विधायक के अलावा लोकतंत्र रक्षक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दिव्यांग नागरिकों के लिए कुल 4660 सीटें आरक्षित होती हैं। इसमें सांसद व विधायक की 1864 सीट शामिल है। लेकिन सांसद और विधायकों ने कई वर्षों से बसों में आरक्षित सीटों का लाभ नहीं लिया है। इन माननीय की सीट पर अन्य यात्री बैठकर सफर करते हैं। सांसद और विधायक निजी कार से ही सफर कर रहे हैं। सांसद, विधायकों को परिवहन निगम के अलावा रेलवे व हवाई सफर के लिए भी विशेष पास उपलब्ध कराए जाते हैं।
00
इनके लिए भी बसों में आरक्षित हैं 2796 सीटें
-परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि सांसद व विधायक के अलावा लोकतंत्र रक्षक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दिव्यांग नागरिकों के लिए परिक्षेत्र की बसों में 2796 सीटें आरक्षित होती हैं। हर महीने करीब 25 यात्री लोकतंत्र रक्षक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सफर करते हैं। वहीं प्रति माह एक हजार से अधिक दिव्यांग यात्री यात्रा करते हैं। परिवहन निगम की ओर से हर महीने इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाती है।
विज्ञापन

00
बस डिपो का नाम-कुल बसों की संख्या-माननीयों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या
मुरादाबाद-151-302
पीतलनगरी-243-486
रामपुर-96-192
बिजनौर-143-286
नजीबाबाद-90-180
धामपुर-67-134
अमरोहा-88-176
चांदपुर-54-108
00
वर्जन
परिक्षेत्र की बसों में सांसद और विधायक ने कई वर्षों से सफर नहीं किया है। इसके लिए बसों में सीट आरक्षित होती है। सीटों के पास लिखा भी रहता है। इसके अलावा आरक्षित सीटों का जो लोग लाभ लेते हैं उनकी रिपोर्ट हर महीने बनाई जाती है।- बीएल मिश्रा, एआरएम फाइनेंस
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें