फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी गई हॉकियों का नहीं लगा सुराग, खेल प्रेमियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीआईसी चौक पर हॉकी खिलाड़ी अतहर खान की स्मृति में स्थापित आठ पीतल की हॉकियों के तीन दिन के अंदर चोरी होने की घटना का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस की इस लापरवाही को लेकर खिलाड़ियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मुगलपुरा अनिल कुमार ने बताया कि हॉकियां चुराने वालों की तलाश की जा रही है। मुरादाबाद हॉकी एसोसिएशन के सचिव इकबाल खान ने इस पूरी घटना के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली व शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाया है। पुलिस की इस सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर यह घटना लगातार तूल पकड़ती जा रही है। कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
इंडियन आर्मी में सूबेदार मुरादाबाद के चक्कर की मिलक निवासी, अंतरराष्ट्रीय भारतीय एथलीट खिलाड़ी एवं एशियन गेम के सिलवर मेडलिस्ट मोहम्मद यूनुस ने हॉकी चोरी की इस घटना पर रोष जताते हुए पुलिस और प्रशासन से आरोपियों पर कार्रवाई के साथ वहां नई हॉकियों की स्थापना की मांग की है।
विज्ञापन

सिल्वर मेडलिस्ट एवं प्रतापगढ़ निवासी अनवर खान ने कहा कि जिस तरह जालंधर में एक चौराहा फुटबाल चौैराहे के नाम से मशहूर है, उसी तरह मुरादाबाद का हॉकी चौराहा भी मशहूर है। उन्होंने मुगलपुरा थाने के निकट से शहर की इस पहचान के चोरी हो जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं ओएनजीसी में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अनुराग रघुवंशी ने कहा कि वह मुरादाबाद में काफी पहले खेल चुके हैं। मुरादाबाद से अच्छे हॉकी खिलाड़ी निकले हैं। यहां हॉकी चोरी की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।
उन्होंने कहा कि जब भी वह मुरादाबाद से होकर गुजरते हैं, जीआईसी ग्राउंड पर अभ्यास करने वाले बच्चों से मिल कर उन्हें टिप्स देकर जाते हैं। साथ ही वह जीआईसी चौक पर स्थापित पीतल की हॉकियों के साथ कई बार फोटो भी खींच चुका हूं। ऐसे में इन हॉकियों का चोरी होना मुरादाबाद के लिए किसी अपमान से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें