फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : नौ संक्रमित मिले, 13 मरीज डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना की जंग जीतने वालों की संख्या में 13 लोगों की वृद्धि हुई है। बुधवार को स्वस्थ होने पर तेरह मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 198 रह गई है। वहीं आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट में नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें पांच मरीज पॉजिटिव एंटीजन टेस्ट में मिले।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में अलग-अलग 15 स्थानाें पर 1461 लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई गई। इसमें पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में तीन मझोला और दो हरथला इलाके के हैं। वहीं आरटीपीसीआर की आई जांच रिपोर्ट में चार लोग पॉजिटिव मिले। इसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। जबकि स्वस्थ होने पर तेरह मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 10858 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 198 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें