बदमाशों के भागने के बाद कर्मचारियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास चेकिंग शुरू कराई।
इस बीच एसपी शगुन गौतम, एएसपी अरुण कुमार भी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने कर्मचारियों से वारदात के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि बदमाश कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जल्द ही पहचान कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
हर चौक पर पुलिस फिर भी भाग गए बदमाश
त्योहारी माहौल में शहर में हर चौक पर पुलिस की तैनाती है। पुलिस दोपहिया और चौपहिया वाहनों की चेकिंग भी आजकल लगभग रोज करती है। पुलिस गश्त भी जारी है। इसके बाद बाइक सवार पांच बदमाशों के सिविल लाइंस क्षेत्र के दफ्तर में घुसकर नौ लाख कैश लूटकर भाग जाना हर तरफ चर्चा में है। पुलिस ने चेकिंग बढ़ाने के साथ नजदीकी जिलों की पुलिस को भी सूचना दी है।