कोतवाली पुलिस ने दर्ज मुकदमे में 52 के खिलाफ और गंज थाना पुलिस ने 58 मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जशीट के दायरे में शामिल शाहबेज खां, गुड्डू मसूद, रानू खां, उबैदउल हक, सभासद जियाउर्रहमान खां उर्फ बाबू सांसद आजम खां के करीबियों में गिने जाते हैं।
सेवन सीएए एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं को प्रयोग
थाना कोतवाली, रामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-655/2019 धारा 147, 148 ,149, 307, 302, 353, 186,143,332,333,188,435,336,427,325, 395,412 भादवि और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और 7 सीएलए एक्ट में विवेचना के उपरांत साक्ष्य और सत्यता के आधार पर गठित एसआईटी द्वारा पूर्व में 23 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया गया था
जबकि अब अन्य 52 आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 143, 353, 186, 188, 332, 333, 336, 435,427,325 भादवि और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और धारा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया गया है। इसी तरह से थाना गंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या- 832/2019 धारा 147, 148, 149, 307, 353,143, 186,188,336,436,427 भादवि और 3/4 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम और 7 सीएलए एक्ट में विवेचना के उपरांत साक्ष्य और सत्यता के आधार पर गठित एसआईटी द्वारा पूर्व में 29 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र प्रेषित किया गया था।
अब अन्य 58 आरोपियों के विरुद्ध धारा 147,148,149,143,353,186, 188,336,436,427 भादवि और 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम और धारा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया है।