फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह जनवरी को नौ अस्पतालों में लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब सिर्फ वैक्सीन का इंतजार है। शासन से कोरोना टीकाकरण की तारीख तय हो गई है। जिले में 16 जनवरी को नौ अस्पतालों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसमें छह सरकारी और तीन निजी अस्पताल शामिल हैं। प्रथम चरण में कोरोना वैक्सीन सिर्फ सरकारी और निजी अस्पताल कर्मियों को लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन का अब इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार को कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास होना है। इससे पहले शनिवार को शासन ने वैक्सीनेशन की तारीख और स्थानों की घोषणा कर दी। जिले में सोलह जनवरी को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। ये टीकाकरण जिले के छह सरकारी और नौ अस्पतालों में होगा। हालांकि अभी कोरोना का टीका मुरादाबाद नहीं पहुंचा है। वहीं पहले दिन कितने स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा, ये अभी तय नहीं हो सका है। लाभार्थियों का चयन पोर्टल से किया जाएगा। हर सेशन पर सौ लोगों के वैक्सीनेशन की उम्मीद है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि शासन ने बहुप्रतिक्षित टीकाकरण की तारीख तय कर दी है। 16 जनवरी को जिले के नौ स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन हेल्थ केयर वर्करों को लगाई जाएगी।
इन अस्पतालों में लगेगा कोरोना का टीका
- जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, अरबन पीएचसी टाउनहॉल, ठाकुद्वारा सीएचसी, बिलारी पीएचसी, कुंदरकी पीएचसी, टीएमयू, साईं हास्पिटल, एशियन विवेकानंद हास्पिटल।
विज्ञापन

पोलियो अभियान स्थगित
मुरादाबाद। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक कुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण की तारीख तय होने के बाद पोलिया अभियान को स्थगित कर दिया गया है। एक साल बाद 17 जनवरी से जिले में पोलियो अभियान चलना था। 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाया जाएगा, इसके लिए अभियान को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें