फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के तहत एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कालेजों में पौधरोपण किया। साथ ही चार दिवसीय कार्यक्रम की रणनीति बनाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के विभिन्न कॉलेजों में पौधरोपण किया। जिसमें जेएस हिंदू पीजी कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, श्री राम इंटर कॉलेज आदि कॉलेजों में पौधे रोपे गए। जिला संगठन मंत्री सिद्धार्थ स्वामी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में चार दिवसीय कार्यक्रम जिले भर में आयोजित किए जाएंगे। जिसमें मुख्य रुप से पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, पत्रक वितरण, तिलक चंदन कार्यक्रम, युवा दौड़, विचार गोष्ठी आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बारह जनवरी को जेएस पीजी कॉलेज में विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शिवम शर्मा, आकाश यादव, गौरव कुमार, मनीष कुमार, शिवम राजपूत, शोभित, विशाल चौहान, अमन, टिंकू, साक्षी वर्मा, भावना चौहान, निशिता, तनु शर्मा, निष्ठा सागर, मनोज चौधरी, सुशीला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें