फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नेक्स्ट जेनरेशन और डीपीजीएस एकेडमी ने किया विजयी आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट और डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी ने 40 रन से मैच जीतकर विजयी आगाज किया है। अवस्थी मेमोरियल कमेटी और डीएसए की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का बुधवार को सचिव विजय गुप्ता की मौजूदगी में उद्घाटन हुआ।
प्रतियोगिता में कुल आठ एकेडमी व क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं। रुक्मणी मैदान पर खेले गए प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दुर्गा एकेडमी की पूरी टीम 30.3 ओवर में महज 133 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए सोहिब चौधरी ने 44, मो. नजरान ने 20 व साहिब पाशा ने 19 रन बनाए।
विज्ञापन

द नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अक्षत यादव ने चार, मो. इमरान ने तीन व यथार्थ ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए द नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी ने महज तीन विकेट खोकर 19.4 ओवर में ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कृष्णा यादव ने नाबाद 65 व मो. इरमान ने नाबाद 29 रन की पारी खेली। दुर्गा एकेडमी के गेंदबाज आतिफ खान, इंजमामुल हक और मो. नदीम ने एक-एक विकेट हासिल किए। अक्षत यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आईएफटीएम मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी डीपीजीएस क्रिकेट एकेडमी ने सभी विकेट खोकर 35.5 ओवर में 190 रन बनाए। टीम के लिए लक्ष्य मिश्रा ने 68, मो. जैद ने 31 व मो. समीर ने 28 रन बनाए। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज कोहिनूर और राजस भटनागर ने तीन-तीन, संस्कार सैनी, लव व प्रत्यक्ष राजपूत ने एक-एक विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 32.2 ओवर में 150 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए आकाश चौहान ने 54 व लव ने 20 रन की पारी खेली। डीपीजीएस के लिए मो. जैद व मो. हमजा ने दो-दो, लक्ष्य मिश्रा, शाने आलम, असजद रजा, मो. ओवैश और अब्दुल्ला ने एक-एक विकेट हासिल किए। मो. जैद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच में सतेंद्र कुमार, शमशाद अल्वी, हरदेव सिंह व राहुल कुमार ने अंपायरिंग, शाकिब पाशा व उत्कर्ष ने स्कोरिंग की। इस मौके पर क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, मो. हसीन, वैभव त्रिवेदी और डॉ. कुशल पाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें