फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों को बताई नई तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव स्थित ब्लॉक कार्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर कृषि विभाग बिलारी की ओर से कृषक गोष्ठी और किसान मेले का आयोजन हुआ। मेले में जहां कृषि से संबंधित कई संस्थाओं ने अपने स्टॉल लगाए वहीं वैज्ञानिकों ने किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन

किसान मेला आयोजन स्थल पर कृषि विभाग, विकास विभाग, इफको, फैमिली फार्मर और मधुमक्खी पालन करने वाली संस्था की ओर से स्टॉल लगाए गए। बीडीओ नरेशपाल सिंह ने किसान मेले का उद्घाटन किया और मेले में लगे स्टॉल पर जाकर जानकारी ली।
बीडीओ ने कहा कि महिला किसानों का खेती करने के क्षेत्र में आगे आना प्रशंसनीय कार्य है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. विश्वेंद्र सिंह ने किसानों को गेहूं, मसूर, सरसों आदि फसलों की अच्छी पैदावार की। जानकारी दी। सरकड़ा निवासी प्रगतिशील कृषक आरेंद्र बड़गौती ने किसानों को नई तकनीक से प्राकृतिक खेती करने की जानकारी दी। गोष्ठी का संचालन ब्लॉक तकनीकि प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें