मुरादाबाद। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष पद पर अनिल पाल सिंह, महामंत्री पद पर गोपाल कृष्ण और कोषाध्यक्ष पद पर पूनम पाल को चुना गया है।
शुक्रवार को एल्डर कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन ललित अरोड़ा, सदस्य जयवीर सिंह, सत्यप्रकाश भटनागर ने प्रत्याशियों की आम सहमति के आधार पर नई कार्यकारिणी की घोषणा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष अनूप भारती सक्सेना, नीरज कुमार पाठक, अभिषेक भारद्वाज, संयुक्त सचिव हर स्वरूप , गुंजन सक्सेना और दीपांकर शर्मा को चुना गया है।
सदस्य कार्यकारिणी पद पर अरुण कुमार सक्सेना, लक्ष्मन सिंह प्रजापति, रवि कुमार वर्मा, सत्यपाल सिंह, ज्योति गुप्ता, गुंजन गुप्ता, वीरेंद्र सिंह चौहान, आबिद हुसैन, धर्मेंद्र कुमार, गुलिफ्शा रविता चौधरी, अनुराधा सिंह चुना गया है। इस इस कार्यकारिणी में तीस प्रतिशत महिला अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष हर प्रसाद, महामंत्री सरदार प्रकाश वीर सिंह और डीजीसी सिविल अजय कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। अधिवक्ता सोमपाल सिंह, शेर सिंह बौद्ध, भीकम सिंह सैनी, वैशाली गुप्ता, एएच ज़ैदी, अमीर उद्दीन, शकील अहमद, फुरकान, संजीव तिवारी, संजीव सक्सेना, रागिनी ठाकुर ने नई कार्यकारिणी को बधाइयां दी हैं।