फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पेट्रोल की बचत के लिए निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शुक्रवार को डीजल-पेट्रोल की बचत के लिए साइकिल यात्रा निकालकर आम लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आम लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्ता परंपरा कॉलोनी स्थित आवास से गांधी नगर स्थित कार्यालय तक साइकिल चलाकर पहुंचे। बताया कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इलेक्ट्रिक वाहनों या साइकिल का अधिक उपयोग की अपील की है। इस कार्य से ईंधन बचेगा, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में भी यह बड़ा कदम है।
इधर, जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नगर निगम के अधिकारियों ने भी शुक्रवार को साइकिल का इस्तेमाल किया। सुरक्षाकर्मियों को भी साइकिल से पीछे चलना पड़ा। बताया कि तेल की खपत को कम करने के लिए सामूहिक रूप से जागरूकता की जरूरत होगी। महीने में अधिकारियों को तेल का खर्च दर्शाना होगा।
विज्ञापन

डीजल पेट्रोल का रेट बढ़ने के बावजूद जिले में सामान्य दिनों की तरह लगभग 260 किलोलीटर डीजल और लगभग 240 किलो लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई है। पेट्रोल पंप मालिकों ने बताया कि शुक्रवार को खपत कम नहीं हुई है। सामान्य दिनों की तरह डीजल पेट्रोल की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें