फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साइबर अपराधियों को शिकस्त देने में माहिर होंगे नए डीएसपी, देश और विदेश से आए एक्सपर्ट ने दी ट्रेनिंग

Thu, 08 Aug 2024 12:54 PM IST
विजय पुंडीर जितेंद्र कुमार, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

यूपी पीसीएस के जरिए चयनित 73 डिप्टी एसपी का 90वां बैच 21 सितंबर 2023 को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के लिए पहुंचा। नए दौर के साइबर अपराध से निपटने के लिए इन्हें दिल्ली, हैदराबाद और विदेश से आए साइबर एक्सपर्ट ने विशेष ट्रेनिंग दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस को अगले माह मिलने जा रहे नए डीएसपी साइबर हथियारों से लैस होंगे। अपराध की दुनिया के बदलते परिदृश्य को देखते हुए साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने की इन्हें विशेष ट्रेनिंग दी गई। माना जा रहा है कि इससे प्रदेश में ऐसे अपराधों में कमी आएगी। जनपदों में इन तैनाती से विभाग को तो मदद मिलेगी ही साथ ही यह अपने अनुभव से नए पुलिस कर्मियों को भी साइबर अपराध से निपटने की ट्रेनिंग दे सकेंगे।

विज्ञापन


यूपी पीसीएस के जरिए चयनित 73 डिप्टी एसपी का 90वां बैच 21 सितंबर 2023 को डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के लिए पहुंचा था। करीब 12 माह से इन्हें आउट डोर और इंडोर की ट्रेनिंग दी गई। फायरिंग, घुड़सवारी, थाना प्रबंधन, पुलिस टीम का नेतृत्व, दंगा नियंत्रण, विवेचना, घटनास्थल का निरीक्षण करना, विधि विज्ञान समेत अन्य मामलों के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा नए दौर के साइबर अपराध से निपटने के लिए इन्हें दिल्ली, हैदराबाद और विदेश से आए साइबर एक्सपर्ट ने विशेष ट्रेनिंग दी है।

इन्हें सिखाया गया है कि हैकर कैसे साइट्स हैक करते हैं। साइट्स को कैसे सुरक्षित रखना है। अगर हैकर पूरा सिस्टम हैक कर लेते हैं तो डाटा कैसे सुरक्षित बचना है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर बनी आईडी कैसे हैकरों से बचाई जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल ट्रेस करने और डीप फेक, एआई, डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से बताया गया है। इनसे निपटने के लिए डीएसपी तैयार किए गए हैं।

पासिंग आउट परेड में शामिल हो सकते हैं सीएम
डीएसपी के 90 वें और 91 वें बैच की ट्रेनिंग पुलिस अकादमी में चल रही है। 90 वें बैच की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। अगले माह पहले सप्ताह में पासिंग आउट परेड हो सकती है। पुलिस अकादमी में पासिंग आउट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं।

तीनों नए कानून में निपुण होंगे डीएसपी
73 डीएसपी को पुराने कानून के साथ ही तीन नए कानून भी पढ़ाए गए हैं। इस बैच की ट्रेनिंग 21 सितंबर 2023 से शुरू हो गई थी। तब पुराने कानून पर ही पुलिस कार्य कर रही थी लेकिन एक जुलाई 2024 को तीनों नए कानून लागू हो गए हैं। ऐसे में यह पहला बैच होगा। जो पुराने और नए कानून पढ़ने के बाद फील्ड में उतरेगा। नए कानून में डिजिटल साक्ष्य की अहम भूमिका रहती है। इसके अलावा घटनास्थल से बिना कोई छेड़छाड़ उसका निरीक्षण किया जाता है। इन्हें डीप फेक और एआई और डिजिटल अरेस्ट के बारे में पढ़ाया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी के नए बैच को बदलते दौर के साइबर अपराध से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई है। इस बैच से विभाग को तो मजबूती मिलेगी ही साथ ही नए पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध की बारीकियां भी डीएसपी बताएंगे। इसके अलावा इस बैच को नए और पुराने दोनों कानून पढ़ाए गए हैं। -बाबूराम, डीआईजी, पुलिस अकादमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें