फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने बिहार के मोतिहारी से आनंद विहार तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन से होकर गुजरेगी। इसका रूट तय हो गया है और समय सारिणी पर काम चल रहा है। जल्द ही समय सारिणी जारी होने की उम्मीद है। चार माह पहले इस ट्रेन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक एनईआर में हो चुकी है।
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में फिलहाल अधिकारियों के पास इसकी आधिकारिक सूचना नहीं है। विभागीय जानकारों का कहना है कि अमृत भारत एक्सप्रेस में आरक्षण की आवश्यकता नहीं होती। 22 बोगियों वाली इस ट्रेन में सभी कोच जनरल होते हैं। इसे खासकर कामगार लोगों के लिए बनाया गया है, जोकि बिहार से दिल्ली के बीच सफर करते रहते हैं। मुरादाबाद के अलावा यह ट्रेन बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा व हापुड़ स्टेशनों पर ठहरेगी। सामान्य पैसेंजर ट्रेनों की तुलना में इसकी गति भी अधिक होगी। सितंबर से संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
इसके अलावा आनंद विहार से लखनऊ तक चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को हापुड़ में ठहराव दिया जाएगा। लंबे समय से हापुड़ के यात्री व जनप्रतिनिधि इसकी मांग कर रहे थे। रेलवे ने मांग को स्वीकार करते हुए ट्रेन के हापुड़ में ठहराव का पत्र जारी किया है। सूत्रों का कहना है कि पहले दिन हापुड़ में ठहराव पर जनप्रतिनिधि के हाथों ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इसके लिए रेलवे अभी तारीख तय नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें