फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के अश्लील मैसेज ने नवदंपति की जिंदगी में घोला जहर

Sun, 27 Mar 2016 03:11 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तलाक
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने ही युवती की शादी-शुदा जिंदगी में जहर घोल दिया। उसने युवती के पति के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और फोटो भेज दिए। इस हरकत से निकाह के तेरह दिन बाद ही मामला तलाक की तहलीज तक पहुंच गया है। पति युवती को उसके मायके छोड़ गया और वह अब उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं है। युवती के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। तेरह मार्च को उसका निकाह ठाकुरद्वारा क्षेत्र के ही दूसरे गांव में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। युवती के पिता ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि गांव के एजाज, निसार और मो. उमर उर्फ कलुआ ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो बनाकर कर फेसबुक और व्हाट्स एप ग्रुप में अपलोड कर दिए हैं। इसके अलावा उसके दामाद को भी ये फोटो भेजे गए हैं। पिता ने बताया कि मेरी बेटी की शादी को अभी तेरह दिन ही बीते हैं।

लेकिन इन आरोपियों की हरकतों से बेटी का बसा-बसाया घर तबाह होने की कगार पर है। दामाद बेटी को घर छोड़ गया है। अब वह उसे रखने को तैयार नहीं हैं। एसओ ठाकुरद्वारा रविंद्र सिंह ने बताया कि एक साल पहले आरोपी एजाज पीड़ित युवती को लेकर फरार हो गया था। उस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसे जेल भेजा गया था। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में भी ठाकुरद्वारा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें