अमरोहा। आईजीआरएस के तहत आने वाली शिकायतों को लेकर लगातार निगरानी हो रही है। डीएम भी इसको लेकर गंभीर हैं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर चारों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार समेत कई अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
आईजीआरएस के तहत दर्ज होने वाली शिकायतों का निस्तारण मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग पर प्रभाव डालता है। इसको लेकर डीएम लगातार समीक्षा बैठक में निगरानी भी करती हैं। निस्तारण में 130 फीडबैक के सापेक्ष 101 फीडबैक असंतुष्ट पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल आईजीआरएस की शिकायतों में लापरवाही पर चारों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदार, ईओ अमरोहा, धनौरा, हसनपुर, जोया, चकबंदी अधिकारी हसनपुर, पूर्ति निरीक्षक हसनपुर, नौगांवा सादात, धनौरा, अमरोहा, चकबंदी अधिकारी अमरोहा व नौगांवा सादात, एलडीएम, सीएमओ, जिला आबकारी अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, एक्सईएन बिजली अमरोहा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि आईजीआरएस के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।