फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तंग गलियां, घनी आबादी... नहीं पहुंची गाड़ियां तो पाइप जोड़कर पहुंचाया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आधी रात गुजर चुकी थी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी बीच एक के बाद एक पुलिस के वाहन और दमकल की गाड़ियां सायरन बजाने लगीं। बुधबाजार, कोठीवाल नगर, टाउन हॉल, ताड़ीखाना चौराहा, सागर सराय, प्रकाश कुंज, कृष्णा कॉलोनी के लोगों की नींद टूटी। उन्होंने देखा कि यह गाड़ियां फैक्टरी में लगी आग बुझाने के लिए रास्ता ढूंढ रही थीं लेकिन इन्हें ऐसा कोई रास्ता नहीं मिला जिसमें दमकल की गाड़ियां जा सकें। इसके बाद गाड़ियां बुधबाजार रोड और पारकर इंटर कॉलेज के मैदान में खड़ी करने के बाद पाइपों को आपस में जोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

कारोबारी अभिषेक अग्रवाल का मकान कृष्णा कॉलोनी में है। सीएफओ राजीव कुमार पांडेय का कहना है कि अभिषेक ने बिना किसी परमिशन के इस मकान के एक हिस्से में फैक्टरी और गोदाम बना लिया। जिसमें पैकिंग का कार्य भी किया जा रहा था। फैक्टरी में मोम, मोमबत्ती, डीजल केमिकल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था। जिस कारण आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं। सबसे पहले गाड़ियां बुधबाजार रोड से कृष्णा कॉलोनी में ले जाने की कोशिश की गई लेकिन गली तंग होने के कारण आगे नहीं बढ़ पाई। इसके बाद गाड़ियां को जीएमडी रोड पर लगाया गया। यहां से गाड़ियां को सागर सराय में ले जाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। तंग गली और घनी आबादी के कारण दमकल विभाग की टीम को यहां भी सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद दो वाटर बाइक कूठियां वाली गली से भेजी गई और इन्हें प्रकाश कुंज में श्री शिव मंदिर के पास से आग बुझाने के लिए लगाया गया लेकिन आग इतनी ज्यादा थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। साहू रमेश कुमार कन्या इंटर कॉलेज में गाड़ियां पहुंचने का प्रयास किया गया लेकिन यहां से नहीं पहुंच पाई। इसके बाद गाड़ियां को पारकर इंटर कॉलेज में खड़ा किया गया और पाइपों को आपस में जोड़ा गया। इसके अलावा बुधबाजार में महाराजा होटल के पास गाड़ियां खड़ी की गई। तीन तरफ से फैक्टरी गोदाम पर पानी की बौछार डाली गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें