फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ऑर्डर कम मिलने से कच्चे माल की बिक्री पर ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रॉ-मैटेरियल की कीमतों में 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक की गिरावट भी पीतलनगरी के हस्तशिल्प उद्योग को रफ्तार नहीं दे पा रही है। विदेशी बाजारों से नए ऑर्डर अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने व कीमतों में अभी और गिरावट की उम्मीद के चलते निर्यातक जरूरत भर ही कच्चा माल खरीद रहे हैं। इसका असर रॉ-मैटेरियल कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है। गोदामों में स्टॉक लगातार बढ़ रहा है और बाजार में नकदी का प्रवाह भी प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद ब्रास कारखानेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष आजम अंसारी ने बताया कि कीमतों में कमी आने के बावजूद रॉ-मैटेरियल की बिक्री सुस्त पड़ी है। सीमित निर्यात ऑर्डरों के कारण अधिकांश निर्यातक केवल तत्काल आवश्यकता के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं। वहीं कई निर्यातकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट आएगी। इसलिए वह बड़े स्तर पर खरीदारी से बच रहे हैं।
00
निर्यातक व कारोबारी बोले...
-अमेरिका और यूरोप के लिए मिले ऑर्डरों का उत्पादन और आपूर्ति फिलहाल जारी है। नए ऑर्डर अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त कच्चा माल खरीदने का कोई औचित्य नहीं है। फिलहाल जरूरत के हिसाब से ही रॉ-मैटेरियल की खरीदारी की जा रही है।-सतपाल, निर्यातक
विज्ञापन

-क्रिसमस सीजन के लिए पहले मिले ऑर्डरों की आपूर्ति की जा रही है। उस समय खरीदा गया रॉ-मैटेरियल अभी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। नए ऑर्डर मिलने के बाद ही दोबारा बड़े स्तर पर खरीदारी शुरू होगी। फिलहाल अतिरिक्त स्टॉक रखने से सभी निर्यातक बच रहे हैं।-नरेंद्र चौधरी, निर्यातक
-इस समय क्रिसमस सीजन के ऑर्डर पूरे किए जा रहे हैं। नए ऑर्डर बहुत कम मिल रहे हैं। इसी वजह से रॉ-मैटेरियल की मांग कमजोर बनी हुई है। जब तक विदेशी खरीदारों से नए ऑर्डर नहीं मिलेंगे, तब तक खरीदारी में तेजी आने की संभावना कम है।-सुरेश कुमार गुप्ता, निर्यातक
-बाजार में बिक्री कमजोर होने से गोदामों में कच्चे माल का स्टॉक लगातार बढ़ रहा है। पहले ऊंची कीमत पर खरीदा गया माल अब कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है। इसकी वजह से काफी नुकसान हो रहा है। यदि जल्द मांग नहीं बढ़ी तो कारोबारियों की आर्थिक परेशानी और बढ़ सकती है।-नोमान मंसूरी, रॉ-मैटेरियल कारोबारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें