फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदोई ने नशे की हालत में महिला को पीटा, गर्भ में बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ननदोई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पिटाई से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। पीड़ित का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला मूंढापांडे थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया था कि वह चार माह की गर्भवती थी। चार मई की रात उसका ननदोई घर में घुस आया। वह शराब के नशे में था। उस समय महिला घर में अकेली थी। महिला का पति और सास-ससुर और ननद बाहर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान ननदाई ने गर्भवती पर हमला कर दिया। लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। अगले दिन महिला ने अल्ट्रासाउंड कराया, तब पता चला कि उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी की बहनें उसके घर आईं और उन्होंने भी परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत मूंढापांडे पुलिस से की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित महिला ने मुरादाबाद पुलिस को ट्वीट इस मामले की शिकायत की। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें