फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। महिला को अभी तक कोई संतान नहीं हुई है। पति दूसरी महिला से निकाह करना चाहता है। महिला का कहना है कि महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दी। महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कुंदरकी थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें