फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपाल क्रिकेट एकेडमी ने पारकर बी टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिशप ई डब्लू पारकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ग्रुप बी का पहला मुकाबला खेला गया। यह मैच पारकर क्रिकेट एकेडमी की बी टीम और नागपाल क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें नागपाल क्रिकेट एकेडमी ने पारकर बी टीम को तीन विकेट से हराया। नागपाल टीम के मनोज सैनी को ऑलराउंड परफोर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

पारकर बी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना। आर्यन के सर्वाधिक 32 और वैभव के 23 रन की बदौलत पारकर बी टीम ने 150 रन का स्कोर खड़ा किया। नागपाल क्रिकेट एकेडमी के टीम के मनोज सैनी और ओम ने तीन-तीन विकेट झटके। बल्लेबाज करने नागपाल एकेडमी की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मनोज सैनी ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। सूर्यांश ने महत्वपूर्ण 18 रन का योगदान दिया। मनोज को गेंद और बल्ले दोनों से टीम की जीत में योगदान के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान हिमांशु शर्मा, रवि कश्यप, राहुल, नूर, वेदांत आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग विनय और उत्कर्ष ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें