मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज द्वारा बीबीए आई-नर्चर की फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इसमें संकल्प शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और मुस्कान बालियान को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एफओईसीएस के निदेशक एवं प्राचार्य राकेश कुमार द्विवेदी, अविनाश सक्सेना, मनीष तिवारी, नवनीत विश्नोई ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रथम वर्ष के छात्रों ने मैशअप गानों पर साथ मिलकर डांस किया और सभी का मन मोह लिया। प्रथम वर्ष के आशीष सक्सेना ने रैंप वॉक की प्रस्तुति दी। कुमकुम ने छात्र जीवन पर कविता सुनाई। द्वितीय वर्ष के युगांश, अंशिका, तेजल और अफनान ने कहते हैं खुदा ने... गाने पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। तृतीय वर्ष के संकल्प और अनुष्का वार्ष्णेय ने भी नृत्य से सबका मनोरंजन किया। निर्णायक मंडल में डॉ विश्वास, सुरभि मिश्रा, चंदन जेम्स आदि शामिल रहे। एफओईसीएस के निदेशक ने विद्यार्थियों को पर्सनालिटी, ग्रोथ और संवाद पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। संचालन प्राची जैन, प्रियंका और अंशिका जैन ने किया। अंत में सुरभि मिश्रा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।