फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम संबंध में बाधक बनने पर की गई थी हरज्ञान की हत्या, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी में 15 दिन पहले हुए हरज्ञान हत्याकांड में रविवार को पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के कब्जे से हरज्ञान की घड़ी, आधार कार्ड, मोबाइल और ई-रिक्शा बरामद किया है। तीनों आरोपियों को चालान कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक की बातचीत हरज्ञान की पत्नी से होती थी, जिस पर हरज्ञान द्वारा नाराजगी जताने पर वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सूफियान, संदीप उर्फ कलवा, अरबाज निवासी मोहल्ला सादात थाना कुंदरकी है। सूफियान मीट विक्रेता है। सूफियान के पैतृक खेत के पास ही हरज्ञान का खेत था, जिसे कुछ समय पहले उसके परिवार वालों ने बेच दिया था। हरज्ञान की पत्नी कुछ औरतों के साथ वहां पर पशुआें के लिए घास लेने आती थी। यहां पर ही सूफियान की नजर उस पर पड़ी और दोनों के बीच धीरे धीरे बातचीत शुरू हो गई। जिसको लेकर हरज्ञान को उन पर शक हो गया। शक जाहिर करने पर उसकी पत्नी ने सूफियान से दूरी बना ली। बाधक बनने पर सूफियान ने हरज्ञान की हत्या की साजिश अपने दोस्त संदीप और अरबाज के साथ मिलकर रची। साजिश के तहत 14 नवंबर को ई-रिक्शा लेकर हरज्ञान जब घर से निकला तो वे तीना उसको साथ लेकर भैंसोड़ में शराब की दुकान पर गए। वहां से शराब और अंडे खरीदे।
थोड़ी दूरी पर जाकर चारों ने शराब पी। जब हरज्ञान नशे में हो गया तो उसे लेकर वे तीनों जंगल में चले गए। जहां पर जूते के फीते से गला घोंटकर हरज्ञान की हत्या कर दी गई। शव को वहीं पर फेंक कर आरोपी भाग गए। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर वार किया गया था। उसका आधार कार्ड, घड़ी, मोबाइल, ई-रिक्शा भी लूट लिया गया था। एसओ कुंदरकी प्रेम पाल सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए गए। शिनाख्त के बाद अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस को भैंसोड़ स्थित शराब की दुकान से ही आरोपियों के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें