फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#KabTakNirbhaya रेप पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी ने नौ दिन जिंदगी लड़ने के बाद तोड़ा दम, घर पहुंचा शव

Mon, 02 Dec 2019 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, संभल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
नखासा थाना क्षेत्र के एक कस्बा में दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई किशोरी का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। एहतियातन पुलिस बल तैनात नजर आया। देर शाम किशोरी का शव सुपुर्द ए खाक किया गया। दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाई गई किशोरी का शव दिल्ली से कस्बा पहुंचा तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए लोगों को शव देख देखकर जाने की अपील की। मालूम हो नखासा थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी 15 वर्षीय किशोरी को 21 नवंबर की रात को पड़ोसी युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया और विरोध करने पर केरोसिन डाल कर आग लगा दी थी। जिस समय घटना को अंजाम दिया गया। उस समय किशोरी घर पर अकेली थी। किशोरी की मां और छोटी बहन दवाई लेने गए थे।

जब चीख पुकार हुई तो आसपास के लोग आ गए और इसी दौरान मां और बहन भी पहुंच गए। पुलिस की मदद से किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाया था। हालत खराब होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। दस दिन जिंदगी से संघर्ष करने के बाद किशोरी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रविवार की देर शाम किशोरी का शव सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं एहतियाती तौर पर पुलिस तैनात रहा। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने आरोपी जीशान को गिरफ्तार किए जाने के बाद कहा था कि वह इस आरोपी के खिलाफ दर्ज अपराध को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की पैरवी करेंगे। जिससे आरोपी को जल्द और सख्त सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें