फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में लूटपाट के बाद वृद्ध को मार डाला

Wed, 27 Apr 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
सहारनपुर से मुरादाबाद के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरान गिरोह ने एक वृद्ध को नशा देकर लूट लिया। लूटपाट के बाद वृद्ध को ट्रेन में ही बेहोशी की हालत में पड़ा छोड़ा और फरार हो गए। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर जीआरपी ने बेहोश पड़े मिले वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पंजाब में रूपड़ निवासी हरपाल (30) पैसेंजर ट्रेन से मुरादाबाद आ रहे थे। लेकिन रास्ते में उन्हें जहरखुरान गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। जहरखुरान गिरोह ने हरपाल को नशा सुंघाकर नगदी और सामान लूट लिया। मुरादाबाद में जब ट्रेन पहुंची तो एक वृद्ध बेहोशी की हालत में औंधे मुंह कोच में पड़ा था। यात्रियों और टीटीई की सूचना पर जीआरपी ने उसे ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें