फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकेंडों की जल्दबाजी में गंवा दी जान

Wed, 27 Apr 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
चंद सेकेंडों की जल्दबाजी ने एक कोरियर एजेंट को मौत की नींद सुला दिया। बंद रेलवे फाटक को बाइक से क्रास करने की कोशिश में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। तेज रफ्तार ट्रेन की झपट से उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। दर्दनाक हादसा देखने वालों की रूह कांप उठी। हादसे के वक्त लोगों ने कोरियर एजेंट को रोकने की कोशिश की लेकिन वह ट्रेन को नहीं देख सका और बंद फाटक के नीचे से झुककर बाइक को निकाल ले गया। इससे पहले कि वह ट्रैक को पार करता, तभी ट्रेन आ गई।
विज्ञापन



आरपी एसएसआई के मुताबिक हादसे के वक्त वह बाइक से कोरियर बांटने निकला था। दीपक हरथला पहुंचा तो रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद था। दीपक ने इंतजार करने के बजाए जल्दबाजी में बंद फाटक के नीचे बाइक निकालने की कोशिश शुरू कर दी। वह झुका और बाइक को भी झुकाकर निकालने लगा। इसी बीच ट्रेन दूर से आती दिखी। लोगों ने उसे टोका लेकिन दीपक को जल्दी थी। उसने किसी की नहीं सुनी और वह फाटक पर लगे बैरियर के नीचे से होता हुआ ट्रैक तक पहुंच गया। लेकिन ट्रेन की रफ्तार तेज थी।


इससे पहले कि वह ट्रैक को पार कर पाता। ट्रेन आ गई और दीपक की बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई। दीपक को संभलने का भी मौका नहीं मिला। लोग चीखते रह गए और ट्रेन दीपक के शरीर के चिथड़े उड़ाते हुए आगे बढ़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही दीपक के घर में चीख पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया। लेकिन एसएसआई जीआरपी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। लिहाजा पंचनामा भरकर दीपक का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें