फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में हत्या: कुंदरकी में सैलून संचालक का गोली लगा शव मिला, शाम को गया था घूमने, पुलिस कर रही पूछताछ

Wed, 24 Sep 2025 01:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुंदरकी/ मुरादाबाद

सार

कुंदरकी में सैलून चलाने वाले युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। 
विज्ञापन
कुंदरकी में हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायथान से सटे बछुआ बाग में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 22 वर्षीय सैलून संचालक मोहम्मद अजीम पुत्र मोहम्मद यासीन उर्फ लाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव लहूलुहान हालत में बाग में पड़ा मिला। इसके पास ही एक तमंचा भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई और इलाके में सनसनी फैल गई। अजीम मंगलवार शाम करीब सात बजे घर से टहलने के लिए निकला था। देर रात उसका शव मिला। अचानक हुई इस वारदात से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। 

सूचना पर सीओ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सनसनीखेज हत्या से कस्बे में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें