फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी बोले- मेयर का घेराव करेंगे, बात नहीं बनी तो काम ठप

Fri, 21 Oct 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पार्षद और सफाई नायक की लड़ाई में गुटबंदी खुलकर सामने आ गई। इस मामले को लेकर पार्षद गुट और सफाई कर्मचारी संघ आमने-सामने आ गए हैं। गुरुवार को मेयर की अगुवाई में पार्षदों ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी कर्मचारी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


जबकि सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम सभागार में बैठक कर आगे रणनीति बनाई। साथ ही शुक्रवार को मेयर का घेराव करने का निर्णय लिया गया। अगर बात नहीं बनी तो काम ठप कर देंगे। 

मंगलवार को वार्ड नंबर दस के पार्षद बृजलाल और सफाई नायक अरविंद कुमार के बीच सिरकोई भूड़ में सफाई कर्मचारियों के अटेंडेंस को लेकर नोकझोंक हुई थी। सफाई नायक ने मारपीट का आरोप लगाते हुए बृजलाल के खिलाफ मझोला थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर दूसरे दिन बुधवार को सफाई कर्मचारी नेताओं ने मोबाइल पर बृजलाल को धमकाया। बाद में धमकाने वाले ये आडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया। बृजलाल के साथ हुए इस दुर्व्यवहार को लेकर दूसरे पार्षद लामबंद हो गए हैं।

गुरुवार को मेयर विनोद अग्रवाल की अगुवाई में पार्षद डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम को आडियो सुनाया। इसके बाद पार्षदों ने एसएसपी से मुलाकात की। पार्षदों ने आरोपी सफाई कर्मचारी नेताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी।

इस दौरान पार्षद शीरीगुल, बृजलाल, असलम अंसारी, अनुभव मेहरोत्रा, मसरूर खान, रुचि चौधरी, नदीम अंसारी, डिंपल सिंह अश्क, योगेंद्र रस्तोगी, कुलदीप नारायण आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों ने टाउनहाल सभागार में बैठक की। बैठक में सफाई नायक के साथ मारपीट की निंदा की गई।

उप्र राज्य सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमीलाल वाल्मीकि का कहना है कि शुक्रवार को मेयर के आवास का घेराव किया जाएगा। सफाई के सभी उपकरण और गाड़ियों की चाबी उनके हवाले कर दिया जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र मुल्तानी, मुन्ना लाल, हरिओम वाल्मीकि, सुरेश भारती, लल्ला बाबू द्रविड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें