एमएसएमई फॉर भारत अभियान के तहत अमर उजाला कार्यक्रम का आयोजन करवा रहा है। एमएसएमई मंत्रालय के समन्वय से होने वाले इस कार्यक्रम में उद्योग जगत की चुनौतियों पर उद्यमी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि एक साथ विमर्श करेंगे। तीन चरणों में होने वाले मंथन में पैनल डिस्कशन, उद्यमियों के सवाल-जवाब और विभागवार समाधान पर चर्चा होगी।
एमएसएमई जगत की समस्याओं और उनके मुद्दों पर विमर्श के लिए अमर उजाला एमएसएमई मंथन का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में शनिवार को उद्योग जगत की हस्तियां जुटेंगी। एमएसएमई मंत्रालय के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग जगत की चुनौतियों का स्थानीय स्तर पर समाधान करने व उनकी बात सरकार तक ले जाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
उद्यमियों की बात शासन तक सीधे पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे शुरू होगा। तीन चरणों में आयोजित होने जा रहे एमएसएमई मंथन में पैनल डिस्कशन भी होगा।
उद्यमी अपनी बात अधिकारियों के सामने रखेंगे। इसके बाद अधिकारी विभागवार इन समस्याओं के निराकरण पर जानकारी देंगे। संवाद सत्र में उद्यमियों के प्रश्न भी लिए जाएंगे। बैंक, उद्योग, जीएसटी आदि विभागों के अधिकारी इन प्रश्नों के उत्तर देंगे।
विज्ञापन
इस आयोजन के बाद नौ अक्तूबर को दिल्ली में देशभर के एमएसएमई जुटेंगे। वहां मंत्रियों के सामने उनके मुद्दों पर चर्चा होगी और सीधे समाधान हो सकेगा। शनिवार को व्हाइट हाउस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले उद्यमियों को राष्ट्र स्तर के मंथन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
ईपीसीएच, यंग एंटरप्रेन्योर सोसायटी, आईआईए, लघु उद्योग भारती, एमएचईए आदि संगठनों से जुड़े उद्यमी इस कार्यक्रम में जुटेंगे। आईआईए के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश गुप्ता ने कहा कि एमएसएमई को एक मंच पर लाना बड़ी बात है।
उद्यमियों को इस कार्यक्रम से जुड़ने का लाभ मिलेगा और समस्याएं दूर होंगी। लघु उद्योग भारती के जिला इकाई के प्रमुख रचित अग्रवाल ने कहा कि इस मंथन से जो निष्कर्ष निकलेगा वह उद्यमियों के हित में होगा।
यस के नेशनल चेयरमैन विशाल अग्रवाल और जिला चेयरमैन जेपी सिंह से कहा कि शहर के कारोबारी विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दों को एक मंच पर रखकर उनका समाधान पा सकेंगे। ईपीसीएच के अध्यक्ष नीरज खन्ना और एमएचईए के अध्यक्ष नावेद उर रहमान ने उद्यमियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।