फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: देहरादून नदी बाढ़ हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान

Sat, 20 Sep 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी के मुंडिया जैन गांव मृतक राजकुमार के खड़ी गमजदा रिश्तेदार महिलाएं-संवाद
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद) । बीते मंगलवार की सुबह देहरादून नदी बाढ़ हादसे में मुंडिया जैन गांव के मृतक नौ मजदूरों में पांच एक ही परिवार के हैं। मुंडिया जैन निवासी हरचरन (60) के अलावा उनकी पत्नी सोमवती (55), पुत्र होराम (32), पुत्रवधु रीना (32), छोटा पुत्र राजकुमार (22) यह पांचों सदस्य देहरादून के निकट परवल गांव में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। मंगलवार सुबह परिवार के पांचों सदस्य गांव के अन्य मजदूरों के साथ आसन नदी में रेत की खोदाई करने गए थे। पांचों ही अन्य मजदूरों के साथ नदी के बहाव में बह गए और पांचों की अलग अलग समय में मौत हो जाने के बाद अलग अलग स्थानों से शव मिल गए। मदन का छोटा बेटा 16 वर्षीय कृष्ण सिंह अभी पढ़ाई कर रहा है जो परिजनों के साथ मजदूरी करने जाने की बजाए कुनबे के अन्य लोगों के साथ मुंडिया जैन गांव में ही रहता है। कृष्ण सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस हादसे में ने कृष्ण के माता पिता के अलावा दो बड़े भाईयों और एक भाभी को उससे हमेशा के लिए छीन लिया है। अब कृष्ण के आगे अच्छी पढ़ाई कर सरकारी नौकरी पाने के सपने बिखरते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार शाम मृतक राजकुमार के घर उसके छोटे गमजदा भाई कृष्ण को रिश्तेदार ढांढस बंधाते नजर आए। मृतक हरचरन की तीनों बेटियों कविता, अनीता और सरोज की शादी हो चुकी है जो अपनी ससुराल में रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें