फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद जी ! जूते पहनकर बापू के लिए माल्यार्पण

Mon, 03 Oct 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर गांधी जी की प्रतिमा पर जूते पहनकर माला अर्पण करते भाजपा सांसद सर्वेश सिंह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सारा देश बापू को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक उनको श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए नंगे पैर चलकर पहुंचे। लेकिन मुरादाबाद के सांसद जी से राष्ट्रपिता के सम्मान में इतना भी नहीं हुआ कि माल्यार्पण करते हुए अपने जूते भी उतार देते। कुल मिलाकर गांधी जयंती पर वे रस्म अदायगी करने स्टेशन पर पहुंचे।
विज्ञापन

 
दो अक्तूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद स्वच्छता अभियान में अनेक कार्यक्रम चलाए गए। हर दो अक्तूबर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही सभी सांसद भी स्टेशनों पर जाकर साफ सफाई कराते हैं।

इसी क्रम में रविवार को शाम मुरादाबाद के सांसद सर्वेश सिंह भी स्टेशन पर साफ सफाई कराने के लिए पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना था। गांधी जी मूर्ति के चारों और फुलवारी लगाई गई है।
विज्ञापन


गांधी जी को माल्यार्पण करने के लिए सभी अपने अपने जूते उतारकर फुलवारी की दीवार पर चढ़े। इसके बाद सांसद जी की बारी आई तो वे बिना जूते उतारे ही ऊपर चढ़ गए। माल्यार्पण करने के बाद आगे के कार्यक्रम में जुट गए। इस दौरान डीआरएम प्रमोद कुमार सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें