फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम न आईं दुआएं, दुनिया को अलविदा कह गया अपना रवि

Sun, 28 May 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
पर्वतारोही रवि कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
दुनिया की सबसे ऊं ची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही रवि कुमार दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी सलामती के लिए पिछले एक सप्ताह से दुआएं और प्रार्थनाएं की जा रही थीं। लेकिन दुआएं काम नहीं आई। सर्च ऑपरेशन टीम को रवि का शव मिल गया है।
विज्ञापन


रवि की मौत की खबर से शहर सन्न हो गया। रवि की आत्मा की शांति के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। उसके घर लोगों का तांता लगा हुआ। रवि कुमार 19 मार्च को अपने घर से नेपाल के लिए रवाना हुए थे।  23 मार्च को वह काठमांडू पहुंच गए थे।

रवि के भाई छोटे भाई सुनील कुमार ने बताया कि 6 अप्रैल को उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई शुरू की थी। शनिवार को रवि कुमार ने अपनी टीम के साथ माउंट एवरेस्ट फतह कर लिया था। वहां से लौटते समय वह लापता हो गए थे। रवि के लापता होने के बाद शहर में उसकी सलामती के लिए दुआएं की जा रही थीं।
विज्ञापन


सभी को उम्मीदें थीं कि मुरादाबाद का लाल वापस लौट आएगा। लेकिन दुआएं काम न आईं। शनिवार को अचानक  आई खबर से सभी को झक झोक दिया। बताया गया कि नेपाल में सर्च ऑपरेशन टीम को रवि का शव मिला गया। यहां से रवि के भाई मनोज कुमार काठमांडू के लिए रवाना हो गए हैं। रवि के गांव से लेकर शहर तक सभी लोग सन्न हैं। यहां देखो वहां रवि की चर्चा हो रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें