फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के इंकार पर युवती ने मंगेतर के घर खाया जहर, मौत

Sun, 28 May 2017 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव में शनिवार को एक युवती ने शादी के इंकार पर मंगेतर के घर जाकर जहर खा लिया। युवती द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन युवती को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


मैनाठेर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता दो साल पहले दूसरे गांव के ट्रक ड्राइवर के साथ तय हुआ था। ट्रक चालक का युवती के घर आना जाना था। दोनों परिवार शादी के लिए तैयार थे। लेकिन कुछ दिन से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार को युवती मंगेतर के घर पहुंच गई। उसने मंगेतर से शादी करने को कहा। लेकिन उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसी दौरान युवती ने जहर खा लिया। युवती द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से युवक के परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


खबर मिलने पर युवती के परिजन भी आ गए। वह युवती को लेकर दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस  अस्पताल पहुंच गई और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर रात तक युवती के परिजनों ने थाने में कोई तहरीर नहीं  दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें