फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हिंदू कॉलेज और एनआईएसएम के बीच समझौता से बढ़ेंगी रोजगार की संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज और राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) के बीच एक बेहद महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य कॉलेज के छात्रों की कौशल क्षमता को निखारना और वित्तीय क्षेत्र में उनकी रोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

इस समझौते को शिक्षा जगत और वित्तीय उद्योग को आपस में जोड़ने वाली एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है। इसके माध्यम से छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रतिभूति बाजार के व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं को भी बारीकी से समझ सकेंगे। इस द्विपक्षीय सहयोग के तहत हिंदू कॉलेज के विद्यार्थियों को एनआईएसएम के विभिन्न सर्टिफिकेशन कोर्स, ई-लर्निंग प्रोग्राम, व्यावहारिक प्रशिक्षण मॉड्यूल और वित्तीय उद्योग से जुड़ी गतिविधियों का सीधा लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत शिक्षकों के लिए फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, विशेष प्रशिक्षण और आधुनिक अध्ययन सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। हिंदू कॉलेज की ओर से प्रो. एसएस रावत तथा एनआईएसएम की ओर से तरुण शर्मा ने आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान डॉ. अजीत कुमार मौर्य, प्रो. एनयू खान, प्रो. जीके शर्मा, प्रो. कमल सिंह, प्रो. एसके रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें