मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार में रहनी एक महिला अपनी सास के तानों से तंग आकर पिया का घर छोड़ कर चली गई। पिछले पंद्रह दिन से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। गुरुवार को पुलिस ने महिला को कटरा से बरामद कर लिया है।
उसने बताया कि उसे बेटा पैदा न होने पर सास ताने दे दी हैं। जिससे तंग आकर वह चली गई थी। पुलिस ने महिला को परिजनों के हवाले कर दिया है। लाइनपार निवासी दवा व्यापारी की शादी फिरोजाबाद में रहने वाली युवती से हुई थी।
शुरुआत में दोनों का वैवाहिक जीवन अच्छा बीता। इनकी एक बेटी है। जो नौवीं कक्षा में पढ़ती है। लेकिन पंद्रह दिन पहले महिला अचानक गायब हो गई थी। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली की महिला शाहजहांपुर के कटरा में है।
पुलिस ने दबिश देकर महिला को बरामद कर लिया। इसके बाद महिला को मुरादाबाद लाया गया। महिला ने बताया कि वह हरिद्वार, गुड़गांव, दिल्ली, हरियाणा और जहां उसका मन किया वह घूमती रही। पुलिस ने महिला के मायके वालों को भी बुला लिया। इसके बाद शाम को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।