फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: करंट की चपेट में आकर झुलसीं मां-बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर गांव अर्जुनपुर जूना निवासी महिला शीला व उसकी करीब 10 वर्षीय बेटी निशा झुलस गई। परिजनों ने झुलसी मां-बेटी को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा मंगलवार को शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ।
विज्ञापन




परिजनों के मुताबिक, शाम को निशा छत पर बंदर भगाने को गई थी। तभी वह घर के निकट से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बेटी की चीख सुनकर शीला भी छत पर पहुंची और निशा को बचाने की कोशिश में वह भी झुलस गई।
एसडीओ, विद्युत मनोज कुमार का कहना है कि अर्जुनपुर जूना में हाईटेंशन लाइन के नीचे घर बनाया गया है। घर बनवाते समय गृहस्वामी से हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराने की बात कही गई थी। यदि गृहस्वामी की ओर से लाइन शिफ्ट कराने के बाद मकान का निर्माण कराया जाता। तो शायद यह घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें