फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में बंधक मकान बेचा, दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाने में एक महिला ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी पति पत्नी ने बैंक में बंधक मकान का सौदा कर उससे साढ़े 19 लाख रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार निवासी इंद्र प्रकाश की पत्नी पंकज देवी ने मझोला थाने में कटघर के पीतल बस्ती निवासी दयावीर सिंह और उसकी पत्नी नीना ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि आरोपी पति पत्नी से उसने एक मकान का 25 लाख रुपये में सौदा तय किया था। 15 अप्रैल 2019 को साढ़े 19 लाख रुपये लेकर दया वीर और नीना ठाकुर ने मकान पर कब्जा करा दिया था। बाकी साढ़े पांच लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था। आरोप है कि कई बार टोकने के बाद भी दंपती ने मकान का बैनामा नहीं कराया है। महिला का कहना है कि 21 दिसंबर 2020 को उसे पता चला कि यह मकान इलाहाबाद बैंक की करूला शाखा में बंधक है। महिला और उसके पति इंद्र प्रकाश ने बैंक में जाकर जांच की। यहां भी मकान के बंधक होने की पुष्टि हो गई। पीड़ित ने आरोपी पति पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पति पत्नी कहीं नहीं मिले। उन्होंने कॉल भी रिसीव नहीं की। मझोला थाना प्रभारी अजयपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें