पहली पाली सुबह दस बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। दोनों पालियों में 25263-25263 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से पहली पाली में 22954 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2309 गैरहाजिर रहे, जबकि दूसरी पाली में 22687 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए और 2576 अनुपस्थित रहे।
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में मंगलवार को मुरादाबाद में 90.33 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दो पालियों में हुई परीक्षा में आसान सवालों को देखकर अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि समूह ख और ग की भर्तियों में आवेदन करने के लिए यह परीक्षा आवश्यक है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि पहली पाली में तीन केंद्रों से शिकायत मिली थी कि अभ्यर्थी देरी से आने के बाद हंगामा कर रहे हैं। वहां पर निरीक्षण किया गया था। दोनों पालियों में 50526 अभ्यर्थियों में से 45641 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। मुरादाबाद जनपद में 49 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।
पहली पाली सुबह दस बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई। दोनों पालियों में 25263-25263 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से पहली पाली में 22954 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2309 गैरहाजिर रहे, जबकि दूसरी पाली में 22687 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए और 2576 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
शासन की ओर से मुरादाबाद जनपद में परीक्षा की निगरानी के लिए आए विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन अब्दुल शमद, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के अलावा अन्य जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।