फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार से अधिक व्यक्तियों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर...
विज्ञापन

- 26 केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुआ टीकाकरण
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण से बचने से टीका लगवाने के लिए जनपदवासियों में जबरदस्त उत्साह है। टीकाकरण को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किया गया क्लस्टर अप्रोच कार्यक्रम सफल हो रहा है। इसकी वजह है कि जनपद में 26 केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया गया। मुरादाबाद में करीब 12 हजार व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से शुक्रवार को जनपद में 11608 व्यक्तियों ने टीका लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि 9384 व्यक्तियों ने पहली और 2224 ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को 34 नियमित केंद्रों पर 18 से 44 आयु वर्ष के पंजीकृत 3880 में से 2696 लोगों ने टीका लगवाया।
क्लस्टर अप्रोच के तहत निर्धारित 78 केंद्रों पर हुए टीकाकरण के लिए 8320 का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन दिनभर में 8912 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली। सबसे अधिक लालपुर पीपलसाना में 474 लोगों को टीका लगाया गया। फरीद नगर में लक्ष्य सौ का था, लेकिन यहां पर 338 व्यक्तियों को टीका लगा। रतूपुरा में 311 लोगों ने टीका लगवाया। मीरपुर मोहन में 321 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें