यूसुफ के कमेंट से परेशान था दिलशाद
गिरफ्तारी के बाद दिलशाद ने पुलिस को बताया है कि प्राॅपर्टी डीलर यूसुफ के कमेंट से वह परेशान हो चुका था। वह उसकी पत्नी को लेकर कमेंट करता था। कहता था कि उसमें दम नहीं है और उसकी बीवी के साथ रह रहा है। यह बात उसने परिवार वालों को भी बताई थी। परिवार वालों ने भी यूसुफ को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह कुछ समझने को तैयार नहीं था।
पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ते समय हुई थी हत्या
आरोपियों ने नागफनी थाना क्षेत्र में झब्बू का नाला स्थित कब्रिस्तान में 15 नवंबर को पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ते समय प्रॉपर्टी डीलर यूसुफ उर्फ भोला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। फिर हत्यारोपी फायरिंग करते हुए भाग गए थे। हत्यारोपियों में से एक दिलशाद की पत्नी नाहिदा ने प्रेम प्रसंग के कारण चार माह पहले पति को तलाक देकर यूसुफ से निकाह कर लिया था।
तभी से दोनों पक्षों में रंजिश थी। मृतक प्रॉपर्टी डीलर नागफनी के दौलत बाग मेराज वाली गली का रहने वाला था। इसके पिता मो. रफीक की 21 अक्टूबर को माैत हो गई थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के बाद यूसुफ कब्रिस्तान में पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने गया था। उसी दौरान हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतारा था।