फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: अविवाहित बताकर युवक ने की तीसरी शादी, किराए के कमरे में रखा, अब चाैथी से चला रहा चक्कर रजाबुल

Fri, 14 Nov 2025 10:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला थानाक्षेत्र की कांशीराम नगर निवासी सईदा ने पति रजाबुल पर तीसरी शादी करने और विरोध पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। सईदा का कहना है कि रजाबुल पहले दो महिलाओं से शादी कर चुका है और अब चौथी शादी की फिराक में है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ तीसरी शादी करने और विरोध करने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी सईदा दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले मैनाठेर के तख्तपुर अल्लाह उर्फ नानपुर गांव निवासी रजाबुल के साथ हुई थी।

विज्ञापन


शादी के बाद पति ने उसे करुला में किराये के मकान में रखा। वह अपनी ससुराल गई तो पता चला कि उसके पति रजाबुल ने पहले किसी हिंदू लड़की से शादी की थी। उसे छोड़ने के बाद रजाबुल ने एक और युवती से शादी की। आरोपी के दो बेटे हैं। इसके बाद आरोपी ने उस युवती को भी छोड़ दिया।

इसके बाद आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर सईदा से शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब चौथी युवती से शादी करने की फिराक में है। दो नवंबर 2025 को आरोपी रजाबुल ने उसके साथ मारपीट की और तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें