फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विज्ञान व गणित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Fri, 14 Nov 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय हाईस्कूल नगलिया मशकूला में विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन केजीके डिग्री कॉलेज मुरादाबाद के प्रोफेसर डॉ.योगेंबर सिंह ने फीता काटकर किया जिसमें 35 छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र- छात्राओं ने स्वनिर्मित, नवाचारी उपकरणों, कम लागत पर मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में फिजा व रानी प्रथम, अलफिजा व फात्मा द्धितीय और अरमान व गुरदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार गुलनिशा व अलीशा को मिला। गणित प्रदर्शनी में विनीत कुमार प्रथम, अदीबा द्वितीय और मोहित तृतीया स्थान पर रहे जबकि अभिषेक और रिमशा ने सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक की भूमिका मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ.योगेंबर सिंह ने निभाई। प्रधानाचार्या डॉ स्वदेश कुमारी ने चयनित छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि विज्ञान व गणित प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच को उत्पन्न करना, विज्ञान व गणित के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए किया जाता है जिससे समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर किया जा सकें।
प्रोफेसर डॉ.योगेंबर सिंह ने सभी छात्रों को विज्ञान में कब, क्यों,कैसे पर समझ विकसित करने पर जोर दिया। नोडल शिक्षिका रेणुका ने विज्ञान में अधिक से अधिक रूचि उत्पन्न करने के लिए जागरूक किया। संचालन शिक्षिका रेणुका व प्रीति ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें