फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में जबरिया शादी: युवक का अपहरण कर विवाह... बाइक मैकेनिक को बनाया पंडित, इस महिला का सामने आया सामने

Thu, 29 May 2025 01:37 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)

सार

उत्तराखंड के सचिन कुमार ने तीन माह पहले तेजाब हमले का मुकदमा दर्ज कराने वाली अधिवक्ता समेत पांच लोगों पर अपहरण कर जबरन विवाह कराने का आरोप लगाया है। युवक ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसे काशीपुर जाते समय अगवा कर विवाह पंजीकरण कार्यालय ले जाया गया। जहां फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर शादी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन माह पहले तेजाब से हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला अधिवक्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ युवक ने अपहरण कर जबरन विवाह कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि विवाह पंजीकरण में बाइक मैकेनिक सुरेंद्र सिंह को शादी करने वाला पंडित बताया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड के कुंडा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी सचिन कुमार ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था, जिसमें बताया कि आठ अप्रैल 2024 की सुबह करीब दस बजे वह काशीपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ठाकुरद्वारा नगर निवासी युवती प्रिंसी, उसके पिता राजेंद्र सिंह, भाई अजय और अक्षय व ठाकुरद्वारा निवासी अधिवक्ता शशिबाला ने उसका अपहरण कर लिया।

आरोप लगाया कि सभी उसे ठाकुरद्वारा में विवाह पंजीकरण अधिकारी के कार्यालय में ले गए और विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्र ले लिया, जिसमें सचिन का प्रिंसी के साथ विवाह दिखाया गया। युवक का कहना है कि विवाह का प्रमाणपत्र फर्जी है। पंजीकरण के दाैरान विवाह कराने वाले पंडित की जगह बाइक मैकेनिक सुरेंद्र सिंह का नाम लिखा गया है।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह प्रिंसी के चाचा हैं। कोर्ट ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वकील ने सचिन पर दर्ज कराया था तेजाब हमले का केस 
करीब तीन माह पहले अधिवक्ता शशिबाला ने ठाकुरद्वारा में केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोप लगाया था कि कचहरी जाते समय लालपुर निवासी सचिन और एक अन्य युवक ने तेजाब से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में सचिन समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि, जांच में आरोप झूठे पाए गए। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआर लगाकर केस बंद कर दिया था। अब सचिन ने महिला अधिवक्ता पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आठ अप्रैल 2024 को सचिन और प्रिंसी की शादी कई लोगों की मौजूदगी में कराई गई थी। इस मामले में कई लोगों ने शपथपत्र भी दिए हैं। प्रिंसी ने सचिन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। जिसकी पैरवी करने पर ही मुझ पर तेजाब से हमला किया गया था। अब अपहरण का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। -शशिबाला, महिला वकील

UP: सोना तस्करी की पुलिस को जानकारी नहीं.. रामपुर के टांडा कोतवाली पर उठने लगे सवाल, अब डीआईजी ने बैठा दी जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें